बिजनौर, फरवरी 7 -- गांव दिनोड़ी में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक टावर से उतर गया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव दिनोड़ी में शुक्रवार शाम उसे समय अफरा तफरी मच गई जब अजय 19 वर्ष नशे की हालत में गांव में ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और उसको टावर से उतरने के लिए कहा। मगर अजय नहीं माना और टावर से उतरने के लिए राजी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक टावर से उतर गया। युवक टावर पर आधे घंटे तक बैठा रहा।

हिंदी हिन्द...