लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा एक युवक पर बोतल से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी सतेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका छोटा भाई मोनू वर्मा घर के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुलदीप और हिमांशु वर्मा पुत्र लालाराम शराब के नशे में वहां आ गए। मोनू द्वारा उन्हें वहां से जाने के लिए कहने पर हिमांशु गाली-गलौज करने लगा। परिजनों के अनुसार काफी समझाने के बाद भी दोनों युवक अभद्रता करते रहे। कुछ देर बाद हिमांशु अपने भाई कुलदीप के साथ हाथ में शराब की बोतल लेकर फिर मौके पर पहुंच गया और मोनू से बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर हिमांशु ने शराब की बोतल मोनू के सिर ...