शराब के नशे में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, मई 10 -- बांदा। शराब के नशे में धुंत ट्रक चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। गिरंवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसका 46वर्षीय बड़ा भाई रमेंश पुत्र नत्थू ट्रक चलाता था। वह दो दिन पहले ट्रक चला कर गांव आया था। वह नशे का आती था। रविवार की सुबह वह शराब के नशे में धुंत होकर घर आया और उत्पात मचाने लगा। इस पर राकेश ने उसे मना किया। वह झगड़ा करने पर आमदा हो गया। उसने फटकार लगाई। वह कमरे के अंदर घुस गया। उसने छप्पर की धन्नी में बास की बल्ली पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री दो पुत्र छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.