बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। बबेरू कोतवाली के भदेहदू गांव निवासी मुन्ना रैकवार ने बेटी के पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक न देने पर शराब के नशे में पति ने बेटी का हाथ तोड़ दिया। बताया कि उसने 15 मई 2023 को बेटी की शादी बदौसा के शाहपुर सानी गांव में रमेश के साथ की थी। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। तीन अप्रैल को दमाद रमेश ने अपने पिता कृष्ण कुमार के उकसावे पर उसकी बुरी तरह पिटाई की। जानकारी मिलने पर वह बेटी को अपने घर ले आया। उसके पांच माह का बच्चा भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...