उरई, मार्च 8 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में शनिवार देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली कोंच पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव भेंड़ निवासी धीरज बुधौलिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मार्च की रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही एक युवक हाथ में तलवार लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और आते ही धीरज को मां-बहन की भद्दी गालियां देने लगा। धीरज के अनुसार जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने हाथ में ली हुई तलवार से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर गांव के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.