सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। नगर उद्यान में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज और हंगामा करने लगा। पार्क में टहलने आए स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ते देख हस्तक्षेप किया और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कपरौल निवासी मो. अज़ीमुल्ला के रूप में की गयी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशे की हालत में पार्क परिसर में मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इससे वहां मौजूद परिवारों और अन्य लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.