औरैया, अप्रैल 7 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना रामदत्त में मंगलवार दोपहर एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही ऑटो में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशीष उर्फ छोटू पांडेय ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार दोपहर वह नशे की हालत में घर पहुंचा और गांव के बाहर खड़े अपने ऑटो में आग लगा दी। देखते ही देखते ऑटो से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के चलते युवक ने अपनी ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.