पीलीभीत, जनवरी 4 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी मूलचंद पुत्र बुद्धसेन ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि तीन जनवरी को शाम साढ़े सात बजे उसने अपने परिचित लोकेश कुमार को आवाज लगाई। जिसपर गांव के ओमपाल और करन ने शराब के नशे में उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.