बांदा, मई 4 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम शिवराज सिंह का पुरवा (अंश बल्लान) निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया 34 वर्षीय छोटा भाई दद्ध सिंह 28 अप्रैल को पैसे लेकर अतर्रा गया था। आरोप है 29 अप्रैल की रात 02 बजे दद्ध सिंह दोस्त बच्ची पाण्डेय निवासी सुलक थोक के साथ शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बच्ची पाण्डेय ने दद्ध सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धक्का दे दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में दद्ध सिंह के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज से उसे कानपुर रेफर किया गया है। पीड़ित के भाई शैलेन्द्र सिंह ने आरोपी बच्ची पाण्डेय के खिलाफ केस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.