रामपुर, जुलाई 16 -- मिलक, संवाददाता। शराब के नशे में हुई मारपीट में एक भाई ने अपने दो सगे भाइयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद निवासी ओमपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर सगे भाई देवीदास और उमेश पर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।लिखा कि उनके भाई प्रताप के घर में पूजा थी। जिसमें उसके दोनों भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसके दो दांत टूट गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...