हिन्दुस्तान टीम, दिसम्बर 27 -- यूपी में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव के पास शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। चाकूबाजी में भेलखा निवासी 28 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह उर्फ मोनल की मौत हो गई। भेलखा गांव से सटा इदिलपुर और प्रताप पट्टी गांव है। प्रताप पट्टी गांव के पास अक्सर शराबी युवक जुटते हैं और देर रात तक हंगामा करते हैं। शुक्रवार रात भी अश्विनी समेत इदिलपुर गांव के तीन से चार युवक जुटे थे। पुलिस के अनुसार, आरंभिक छानबीन में नशे में अश्विनी का अन्य से विवाद हो गया। इस दौरान एक ने चाकू से अश्विनी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोग शोर सुनकर पहुंचे और उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गोमती जोन आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.