शराब के नशे में भिड़े व्यापार मंडल के दो गुट
फिरोजाबाद, मई 21 -- शिकोहाबाद में बुधवार की रात व्यापार मंडल के दो गुट आपस में उलझ गए। दोनों ओर से जमकर गाली गलौज, अभद्रता की गई। व्यापारियों के दोनों गुटों ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात दो गुट नारायण होटल के पास स्थित एक होटल में कुछ पार्टी कर रहे थे।। दूसरे व्यापार मंडल के पदाधिकारी वहां खाने पीने के लिए पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों व्यापारियों के गुटों के सदस्यों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। एक व्यापारी नेता का आरोप है कि होटल में झगड़े के बाद कुछ व्यापारी उसके घर पहुंचे जहां उसकी पत्नी से मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि शराब के नशे में उनसे बिना किसी कारण के गाली गलौज की गई। जब विरोध किया तो अभद्रता करने लगे। इस बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.