हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के दहिंती सल्कूपुर में नशेड़ी ने अपने ही दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। गांव निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई राज किशोर तिवारी शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई हरि किशोर को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...