आगरा, अप्रैल 23 -- छत्ता क्षेत्र में युवक ने अपने चाचा के साथ कथित मारपीट कर दी। सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत का भी आरोप है। पीड़ित संजय कुमार गोयल निवासी गांधी नगर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शिवम गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना चार अप्रैल की रात 10 बजे जैन ट्रांसपोर्ट रोड की है। बताया कि आरोपित शिवम गोयल उनका भतीजा है। शराब के नशे में उसने बिना किसी कारण के गाली गलौज की। विरोध पर मारपीट की। धमकी दी कि उन्हें ट्रांसपोर्ट का काम नहीं करने देगा। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक गए। आरेापित ने अपने कपड़े उतार दिए। अश्लील हरकत करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें आरोपित से जान-माल का खतरा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.