सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान नगर पंचायत सुरसंड स्थित बूढ़ा पोखर के पास एनएच-227 पर शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी सिकंदर कापर के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुयी है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस को देख एक युवक मौके से कूदकर फरार हो गया। जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान एक युवक के शराब सेवन की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग के मामले में बाइक चालक पर पांच हजार रुपये का ऑनलाइन चालान भी किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करत...