शराब के नशे में बहू व 8 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा, जून 28 -- चाइबासा। मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना में एक व्यक्ति ने अपनी बहू और आठ वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नानिका बिरूवा और उनकी बेटी शर्मिला बिरूवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी रमाय बिरूवा शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पहले अपनी बहू नानिका पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर शर्मिला की भी हत्या कर दी। घटना के समय मृतका का पति डोकल सिंह बिरूवा खेत में था। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो पत्नी और बेटी को मृत पाया। यह भी पढ़ें- जांता से कूचकर बड़े भाई की हत्या, बिहार में छोटा भाई खून का प्यासा क्यों हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डोकल सिंह ने आरोप लगाया कि उसका बड़ा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.