एटा, दिसम्बर 7 -- एटा/सराय अगहत। शनिवार रात को शादी से पहले होने वाली भात की रश्म में डीजे पर डांस करते समय गोली लगने से कुरावली के चाचा भतीजे की मौत हो गई। पुलिस का दावा कि लाइसेंस बंदूक लोड करते समय अचानक चल गई। एक की मौत अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर हो गई, तो चाचा ने आगरा में दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोली चलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना नयागांव के गांव उभई असदनगर निवासी सलमान पुत्र शमशुददीन की शादी थी। रविवार को बारात जानी थी। बारात में शामिल होने के लिए दूल्हा के बुआ का बेटा शाहरुख (17) पुत्र मुन्ने खां, इनका भतीजा सोहेल खां (12) पुत्र असदुददीन निवासी तिमनपुर शरीफ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी परिवार के साथ शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होने के लिए दूल्हा के चचेरे बहनोई मुवीन निवासी कासगंज भी शादी भी शामिल होने आए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.