शराब के नशे में पुल पर चढ़ा नेपाली मजदूर
बागेश्वर, मई 23 -- कपकोट। पुलिस प्रशासन के उस वक्त होश उड़ गए जब एक नेपाली मजदूर शराब के नशे में खाई बगड़ के पुल पर चढ़ गया। आसपास के लोग उसे नीचे आने की अपील करते रहे, लेकिन वह नहीं उतरा। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने उसे सकुशल नीचे उतारा। उसे उपचार के लिए सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। 45 वर्षीय दीपक सिंह कार्की पुत्र मान सिंह कार्की मूल निवासी नेपाल हाल खाईबगड़ जो कपकोट क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता है। शनिवार की सुबह वह शराब के नशे में खाईबगड़ में बने पुल पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- बस्ती जिले में रवई नदी में उतराता मिला एक व्यक्ति का शव, मची सनसनी वहां से कूदने का प्रयास करने लगा। यह देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। लोग उससे नीचे आने की अपील करते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। इसकी सूचना लोगों को पुलिस को दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.