बांदा, मार्च 3 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा कस्बा में मंगलवार को सुबह एक सिरफिरा युवक शराब के नशे में पानी की टंकी में सबसे ऊपरी हिस्से में चढ़ गया। नीचे लटकते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी। युवक को टंकी में चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। टंकी में सबसे ऊपर युवक को चढ़ा देख सभी के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह मान-मनव्वल के बाद वह नीचे उतरा। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। जसपुरा कस्बे में शोले फिल्म का दृश्य एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने के बाद ताजा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्यम सिंह का किसी बात पर घर में विवाद हुआ तो उसने शराब पी और कस्बा में स्थित जल निगम की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। नीचे कूदने की चेता...