ललितपुर, जून 2 -- तालबेहट। थाना क्षेत्र के ग्राम जवराताल उदगुवां में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्राम जवराताल उदगुवां निवासी रविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मई की रात करीब 11.30 बजे उसके पति नीरज राजपूत शराब पीकर घर पहुंचे और घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसे घर छोड़कर चले जाने तथा जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मु...