नोएडा, अप्रैल 5 -- दो मार्च को रोजा जलालपुर गांव में हुई घटना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कीग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मूलरूप से संभल के चाचू नागल गांव निवासी पीड़िता प्रवेश ने बताया कि वह अपने पति के साथ रोजा जलालपुर गांव में किराये पर रहती है। आरोप है कि दो मार्च को शाम करीब आठ बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पेट पर हमला कर दिया, इसमें वह घायल हो गई। उसने अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद शिका...