शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने वाला पकड़ा
गुड़गांव, जुलाई 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शराब के नशे में धुत एक पति ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की मौत की वजह अत्यधिक शराब पीना बताया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से आलम नगर, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी दिनेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 14 जुलाई की रात को वह शराब पीकर घर आया था। जब उसने पत्नी तलमई किसकू से खाना बनाने को कहा, तो पत्नी ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपने हाथों और एक कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.