शराब के नशे में पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप
गाजीपुर, जुलाई 7 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सेन्दुरा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देने तथा मायके पक्ष से रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।पुलिस को दी गई तहरीर में बरेखा यादव ने बताया कि उनके पति उपेन्द्र यादव शराब पीकर आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि रात में उन्हें घर से बाहर निकालकर मायके चले जाने के लिए कहते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला का यह भी आरोप है कि पति उनके माता-पिता को फोन कर पैसे की मांग करते हैं और रुपये न मिलने पर उनके साथ मारपीट करते हैं तथा छोड़ देने की धमकी देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.