शराब के नशे में पति ने विवाहिता के साथ की मारपीट
मैनपुरी, जून 20 -- कोतवाली क्षेत्र में देवीरोड चुंगी ग्रांड पैलेस के निकट निवासी महिला को शराब पीकर पति ने पीटा। पति की मां और बहन ने साथ दिया। किसी ने डायल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने विवाहिता को बचाया, लेकिन आरोपियों ने महिला की बेटी को छीन लिया। तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद के खिलाफ विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड चुंगी निवासी अल्का यादव पत्नी गौरव यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून की रात 11 बजे उसके पति गौरव यादव शराब पिए थे। शराब के नशे में पति ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट में उसके चेहरे व आंख के पास चोटें आयी। पति जब मारपीट कर रहे थे तब उसकी सास गजरानी, ननद नित्या, सोनल भी शामिल थे।मारपीट के दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.