शराब के नशे में पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या
सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- टांडा,अम्बेडकर नगर संवाददाता। अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं टांडा कोतवाली पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। उसका मायका बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय गांव में है। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका की जेठानी ने गुरुवार सुबह करीब 7:20 बजे पूजा के भाई अजय की पत्नी राजमती को मोबाइल फोन पर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.