आशुतोष कुमार, अप्रैल 13 -- Bihar News: बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव मुशहरी गांव में रविवार की देर शाम खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ शराब पीने के मामूली विवाद में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंदेश्वर मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है और आरोपी अपने घर से फरार बताया जा रहा है।मृतक होटल में करता था मजदूरी मृतक के पुत्र गोपाल कुमार ने बताया कि उसके पिता चंदेश्वर मांझी एक होटल में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को होटल बंद होने के कारण वे गांव आए हुए थे। गोपाल का सीधा आरोप है कि उनका पड़ोसी वीरेश मांझी गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचता है। रविवार की शाम चंदेश्वर मांझी उसी के घर शराब पीने गए थे, जहाँ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.