शराब के नशे में नहर में बहे व्यक्ति को एनडीआरएफ ने बचाया
अमरोहा, मई 20 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र में नहर किनारे चल रहे सर्च अभियान के दौरान मंगलवार शाम एक व्यक्ति शराब के नशे में नहर में उतर गया और तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव देहरा कादर बख्श निवासी विपिन पुत्र लोचन मंगलवार को शराब के नशे में रामगंगा पोषक नहर में नहाने के लिए उतर गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। पास ही छात्र की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही एनडीआरएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता छात्र की तलाश जारी थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने लाकर शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है। यह भी पढ़ें- गंग नहर में नहाते समय डूबा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.