शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी पर पहुंचा वार्ड ब्वाय
इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। जिला पुरुष अस्पताल में तैनात एक वार्ड ब्वाय के शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने की सूचना मिलने पर सीएमएस ने उसका मेडिकल कराया और पुलिस को भी सूचना दी। हालांकि नशे में तबीयत खराव होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में सचल जल सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा पर वार्ड ब्वाय अमन की ड्यूटी लगाई गई थी। वह निर्धारित समय से देर से अस्पताल पहुंचा और उसके व्यवहार पर संदेह होने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर सीएमएस ने तत्काल उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं नशा अधिक होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।सीएमएस डा. परितोष शुक्ला ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.