सीतापुर, मार्च 14 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य इलाके में शराब के नशे में धुत युवक ने घर के बाहर बैठी महिला की जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बीच बचाव के लिए बेटा पहुंचा तो पहुंचा तो उसको भी नहीं बख्शा। मां-बेटे को पीटने के बाद आरोपी ने दुबारा थाने जाते समय फिर से रोक कर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। नैमिषारण्य के ततरोई गांव निवासी माया देवी के मुताबिक आठ मार्च को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव निवासी नारेंद्र शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और उसने गालियां देनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने लात घूसों, डंडो से मारने लगा। इस पर पीड़िता का बेटा विकास बचाव करने लगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग ग। आरोप है कि जब वह बेटे संग थाने जा रही थी। तभी आर...