नई दिल्ली, जून 3 -- हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक 60 साल के बुजुर्ग को टक्कर मारकर उसकी जान लेने के मामले में पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सड़क से पैदल गुजर रहे बुजुर्ग को टक्कर मारने और करीब 25 फुट तक घसीटने के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने बुजुर्ग को वाहन से कुचल दिया था, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। इस मामले को लेकर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी चालक विक्रांत विज को गिरफ्तार किया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल में हुई। इस दौरान आरोपी ने सड़क से पैदल गुजर रहे 60 वर्षीय स्थानीय निवासी रामकृष्ण को बेरहमी से कुचल द...