अल्मोड़ा, अप्रैल 1 -- अल्मोड़ा। धारानौला बाजार क्षेत्र में एक चालक ने शराब के नशे में टैक्सी दौड़ा दी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। पास में ही चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने कार चालक को दबोच लिया। जांच में कार चालक हरीश चंद्र तिवारी निवासी डोबा अल्मोड़ा शराब के नशे मिला। उसके पास डीएल भी नहीं था। कार्रवाई करते हुए कार के सीज कर लिया और 14 हजार रुपये का चालान काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...