भदोही, अप्रैल 8 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। लक्षापुर बाजार के पास शराब की दुकान पर मंगलवार को एक व्यक्ति को शराब के नशे में गाली देना महंगा पड़ गया। गाली देने को लेकर नाराज हुए कुछ लोगों ने उसको जमकर पीटा। वह शराब ठेके के पास चखना बेचने का काम करता है। शराब पीकर आए दिन लोगों के साथ गाली-गलौच और मारपीट करना उसकी आदत बन गई है। ऊपर से यह धमकी लोगों को देता है कि मेरी लड़की पुलिस में है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मंगलवार देर शाम शराब पीकर कुछ लोगों को गाली दे रहा था। ऐसे में पड़ोसी गांव के लोगों ने नाराज होकर उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच पड़ोस का रहने वाला अधेड़ बीच-बचाव को आया और वह भी मारपीट में चोटिल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही 112 नंबर पुलिस स्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस वापस चली गई। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.