महोबा, फरवरी 2 -- महोबकंठ,संवाददाता। शराब के नशे में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई। बचाव करने पर पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन भाईयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में महोबकंठ निवासी नरसिंह पटेल ने बताया कि 30 जनवरी को गांव के आशीष संदीप, आनन्द पुत्रगण सुरेन्द शराब के नशे में आए और घर में घुसकर पत्नी चंददादेवी के साथ लाठी डंडो से मारपीट करने लगे। बचाव करने पर पुत्र आर्यन के साथ भी मारपीटी की गई। मरपीट में पति और पुत्र घायल हो गए। दबंगों द्वारा घर में उत्पात मचाते हुए शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आशीष, संदीप व आनन्द के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.