शराब के नशे में थाना पहुंचे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 19 -- मेहंदिया निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस ने शराब के नशे में थाना पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बिचली मठिया गांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिचली मठिया गांव के दो युवक आपसी विवाद को लेकर थाना पहुंचे थे। बातचीत के दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसके शराब के नशे में होने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.