जहानाबाद, जून 1 -- मेहंदिया, निज संवाददाता।Ü मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मैडला गांव के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थाना के अपर थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान मैडला गांव के समीप तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवकों की पहचान रोशन कुमार यादव एवं सुभाष यादव (दोनों निवासी नारायण बीघा) तथा संतोष भारती (आरा) के रूप में की गई है।अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में तीन यु...