जहानाबाद, मार्च 6 -- जहानाबाद। शराब पीने और धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। यह गिरफ्तारी गुरुवार की देर रात तक की गई। बताया गया है कि काको थाने की पुलिस ने एक, पाली थाने की पुलिस ने तीन, कल्पा थाने की पुलिस ने एक, विशुनगंज थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को जांच के दौरान नशे में पाया गया। पकड़े गए लोगों में सत्येंद्र प्रसाद, सुरेंद्र बिंद, नीरज कुमार, बिरंगी बिंद, दीपू कुमार और सतीश कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...