उरई, अप्रैल 5 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा में शनिवार रात शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवक का छत से पैर फिसल गया। इससे वह सड़क पर गिर गया। लहूलुहान हालात में परिजन उसे सीएचसी ले कर गए जहां गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र देवी दयाल अहिरवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है की शनिवार को सरसों बेचने कदौरा गया और उसी रकम से उसने दोस्तों के साथ शराब पी। शराब के नशे में जब वह गांव पंहुचा तो पड़ोसियों को गाली-गलौज करने लगा। जिस पर भाई नरेन्द्र व पारिवारिक भाई संदीप ने उसे गाली देने से मना कर पकड़ने के लिए दौड़े तो वह छत पर चढ़ गया और पैर फिसलने से वह सीसी सड़क पर गिर गया। परिजनो...