शराब के नशे में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पूर्णिया, मई 11 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने रविवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में काझा पंचायत के काझा कोठी हाटबारी टोला निवासी स्वर्गीय नत्थन मंडल का 35 वर्षीय पुत्र कृपलाल मंडल एवं रामानंद राम का 32 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार शामिल हैं। वहीं परोरा पंचायत के मिल्की टोला परोरा गांव निवासी फागु शर्मा का 32 वर्षीय पुत्र भोला शर्मा तथा रामवृक्ष शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र मिट्ठू शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.