खगडि़या, मार्च 12 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र की तेलौछ पंचायत के फर्रेह गांव में शराब के नशे में घर में घुसने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार फर्रेह गांव निवासी शंकर साह के पुत्र तेतर साह ने बुधवार को चौथम थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। जब उन्होंने उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहा, तो युवक आक्रोशित हो गया। आरोप है कि युवक ने तेतर साह के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.