बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। शराब के नशे में युवती के घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली युवती ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे वह होली खेलने के बाद घर पर मौजूद थी। तभी मोहल्ले के ही विक्की, ध्रुब, शालू, राजीव और रवेन्द्र शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सुबह हुए किसी विवाद को लेकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की गई। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उसकी बहन और एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।पीड़िता का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.