बलरामपुर, मई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत चैयपुरवा (शिवानगर) गांव में शराब के नशे में धुत युवक द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर दंपती से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अब्दुल रऊफ अंसारी पुत्र मोहम्मद सिद्दिक निवासी चैयपुरवा (शिवानगर) ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही जुबेर अहमद पुत्र अबुल हशन आए दिन शराब पीकर उनके घर पहुंच जाता है और विवाद करता है। आरोप है कि 24 मई की सुबह करीब नौ बजे जुबेर अहमद शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- छत पर झांकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी विरोध करने पर उसने अब्दुल रऊफ ...