शराब के नशे में गंग नहर पुल से गिरा युवक, तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ, मई 15 -- बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली निवासी एक युवक शुक्रवार शाम शराब के नशे में गंग नहर पुल से गिर गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। गांव शाहपुर बटावली निवासी विकास (26 वर्ष ) पुत्र शेर सिंह शुक्रवार शाम शराब के नशे में बटावली गंगनहर पुल पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में पुल की बाउंड्री पर जा लेटा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गंग नहर में जा गिरा। युवक को नहर में गिरते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- युवक ने बयासी गंगा पुल से लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुरागघटना के बाद का दृश्य घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.