बांदा, मई 10 -- पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी 32 वर्षीय मूलचंद शनिवार की रात शराब के नशे में था। इसी बीच बोरवेल के कुएं में गिर गया। रात भर वह वहीं पड़ा रहा। जब सुबह नशा कम हुआ तो घर वालों को फोन करके बुलाया। घर वालों ने पहुंच कर एंबुलेंस के माध्यम से उसे तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...