छपरा, जनवरी 5 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी की। उसे बचाने आई उसकी ननद को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में महिला ने उक्त आरोपी को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह अपनी ननद के साथ घर में थी तभी उसे के गांव का एक युवक नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया और गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। वह किसी तरह उससे छुड़ाई तब युवक ने उसका पैर को दांत से काट कर जख्मी कर दिया। उसे बचाने आई ननद को भी आरोपी युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद आस पड़ोस के लोग पहुंचे तब युवक भाग गया। पुलिस छानबीन कर रही है। पुराने विवाद में घर पर चढ़ कर की मारपीट व लूटपाट दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में पुराने विवाद को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.