बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में कार सवार द्वारा महिला और उसकी पुत्री के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मयूर विहार कॉलोनी निवासी रविकांत शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी और पुत्री अपनी गाड़ी से फैजाबाद रोड स्थित असेनी मोड़ से बाराबंकी की ओर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कार चालक ने शराब के नशे में उनकी गाड़ी के सामने वाहन लगा दिया।ड्राइवर द्वारा हार्न बजाने पर आरोपी गाड़ी से उतर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी का हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के साथ भी मारपीट की।शोरगुल सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी कार सवार...