नैनीताल, जनवरी 24 -- नैनीताल। ज्योलीकोट चौकी पुलिस ने बीते शुक्रवार को दिल्ली के पर्यटकों को कार में शराब के नशे में उपद्रव करते पकड़ा। पुलिस ने चालक के अलावा तीन अन्य का चालान कर वाहन सीज कर दिया। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि ज्योलीकोट में चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक कार में सवार कुछ लोगों को नशा करते हुए पकड़ा। सभी का बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल कराया तो उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर चालक विशाल पुत्र प्रेम ठाकुर निवासी शहादरा दिल्ली व उसमें सवार विशाल पुत्र सतवीर, अरुण कुमार पुत्र इकबाल, करन पुत्र संजय सभी निवासी शहादरा दिल्ली का पुलिस ऐक्ट में चालान कर वाहन सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.