शराब के नशे में कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, पकड़ा
उरई, मई 22 -- उरई। शहर में गुरुवार रात शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे चालक ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसा जेल रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने हुआ। अचानक बेकाबू कार के सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लेने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक पूरी तरह नशे में धुत था और उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं था। तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.