उरई, मई 18 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर के मोहल्ला आलमपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति कथित तौर पर शराब के नशे कालौनी की तीसरी मन्जिल से गिर गया। फलस्वरूप इलाज के दौरान मौत हो गई।कालपी नगर के आलमपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में मूलरूप से उरई निवासी 45 वर्षीय चंदा पुत्र राशिद अपनी पत्नी बिल्लो तथा सात एवं तीन वर्षीय दो बच्चों के साथ उपरोक्त कॉलोनी में काफी समय से निवास कर रहा था। कॉलोनी के पड़ोसियों के अनुसार दिहाड़ी मजदूरी के माध्यम से परिवार की गुजर बसर करने वाला चन्दा नामक व्यक्ति शराब पीने का आदी था। पति के नशे की लत से परेशान उसकी पत्नी बिल्लो कपड़ों की सिलाई कर बच्चों की परवरिश कर रही थी वो शनिवार की देर शाम पत्नी नीचे की कालोनी में बैठी थी। उसी दौरान शराब के नशे में चंदा तीसरी मंजिल से नीचे सड़...