शराब के नशे में एक युवक गिरफ्तार
बक्सर, मई 30 -- बक्सर। नगर थाना ने शराब के नशे में एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 12 बजे पुलिस को सूचना मिली के कोईरपुरवा मुहल्ला निवासी अनवर हुसैन का पुत्र कुर्बान अनवर हंगामा कर रहा है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ लेकर आई। युवक थाना में भी आकर हंगामा कर रहा था। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। उसका मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.