शराब के नशे में उप सरपंच सहित तीन गिरफ्तार
जमुई, जुलाई 10 -- लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता उप सरपंच सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार करने की कार्रवाई गुप्र सूचना पर लक्ष्मीपुर थाना में पदस्थापित एस आई अनिकेत आनंद ने किया।गिरफ्तार लोगों में संजीत दास पिता बनारसी दास साकिन चिनबेरिया,रणजीत मंडल पिता गणेश मंडल,संजय मंडल पिता अजीत मंडल दोनों साकिन मेदनीपुर थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई बताया जाता है।गिरफ्तार रंजीत मंडल प्रखंड के हरला पंचायत का उप सरपंच बताया जाता है।गिरफ्तार तीनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।चुंकि बिहार में शराब का सेवन और बिक्त्री दोनों गैरकानूनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.